गणतंत्र दिवस पर भाजपा नेता मनीष पाण्डेय ने विभिन्न विद्यालयों में किया ध्वजारोहण
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

भिलाई नगर। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष एवं भाजपा नेता श्री मनीष पाण्डेय ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इस्पात नगरी के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान हमारी लोकतांत्रिक आस्था, समानता एवं सामाजिक न्याय का मजबूत आधार है।


संविधान के बल पर ही भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनकर उभरा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनीष पाण्डेय द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेक्टर-06, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-11 खुर्सीपार में ध्वजारोहण किया गया।

उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरवशाली है। यह दिवस उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के अमूल्य योगदान की याद दिलाता है, जिनके प्रयासों से भारत को स्वतंत्रता और एक सशक्त संविधान प्राप्त हुआ।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


