भिलाई में भाजपा के महापौर दावेदारों को लेकर सियासी हलचल तेज,सात नामों की चर्चा
भोजराज सिन्हा,पुरुषोत्तम देवांगन, महेश वर्मा, कन्हैया सोनी, अतुल पर्वत और संतोंष मौर्य दीपक साहू महापौर पद की दौड़ में चर्चा में

भिलाई। नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच भिलाई में भाजपा के महापौर पद के दावेदारों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा में महापौर प्रत्याशी के चयन को लेकर संभावित चेहरों की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन,पूर्व जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया सोनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अतुल पर्वत और भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक साहू एवं भाजपा पार्षद संतोष मौर्य के नामों की चर्चा हो रही है। इन सभी नेताओं की अपनी अलग राजनीतिक पहचान और संगठनात्मक अनुभव है। कोई संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुका है, तो कोई नगर निगम की राजनीति और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहा है। वहीं कुछ नेता लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाते आ रहे हैं। महापौर पद के संभावित दावेदारों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी चर्चाओं का दौर जारी है। पार्टी के सामने ऐसा चेहरा चुनने की चुनौती होगी, जो संगठन के साथ-साथ आम जनता के बीच भी मजबूत पकड़ रखता हो और चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने की क्षमता रखता हो। हालांकि, अभी तक भाजपा की ओर से किसी भी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संगठनात्मक समीकरण, जनाधार और चुनावी संभावनाओं को ध्यान में रखकर करेगा। अब राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि भिलाई में भाजपा किस चेहरे को महापौर पद का उम्मीदवार बनाती है। फिलहाल छह नामों को लेकर चर्चाएं हैं, लेकिन प्रत्याशी चयन पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को ही करना है।
Subscribe to my channel


