ब्रेकिंग न्यूज़

सुपेला चौक में बस स्टैंड और ऑटो स्टॉप बनाने की मांग, SSP को सौंपा ज्ञापन,यात्रियों की परेशानी दूर करने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने जनहित संघर्ष समिति ने उठाई पहल

भिलाई। सुपेला चौक में व्यवस्थित बस स्टैंड एवं ऑटो स्टॉप बनाने की मांग को लेकर जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सुबह स्थल का निरीक्षण कराने और आगे की कार्ययोजना तैयार करने का आश्वासन दिया। समिति के संयोजक शारदा गुप्ता ने बताया कि सुपेला चौक भिलाई का सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां से रायपुर जाने वाले यात्रियों के लिए कोई निर्धारित बस स्टॉप नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बसें और ऑटो बेतरतीब तरीके से खड़े होते हैं, जिससे आए दिन यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने मांग की कि सुपेला चौक पर रायपुर की ओर जाने वाली बसों के लिए व्यवस्थित बस स्टैंड और ऑटो के लिए अलग स्टॉप बनाया जाए। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और चौक पर यातायात व्यवस्था भी सुचारु हो सकेगी।इस अवसर पर कन्हैया सोनी, शारदा गुप्ता, निशु पांडे, सुभाष शर्मा, सुनील मौर्य, विनोद उपाध्याय सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button