एमजी कॉलेज में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ विषय पर युवा संवाद
भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने युवाओं को लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्यों पर किया संबोधित

अनीता मिश्रा/दीपक कुमार। दुर्ग। भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के नेतृत्व में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एमजी कॉलेज, कोहका में ‘लोकतंत्र बचाओ– अराजकता हटाओ’ विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। शताब्दी पांडेय ने छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों, आरक्षण व्यवस्था और सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था की समझ विकसित करने तथा जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। युवा मोर्चा की टीम ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की सह-संयोजक स्वीटी कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी सहित कॉलेज के डायरेक्टर, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक ने कहा कि युवा संवाद का उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र की भावना, संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों, सामाजिक समरसता और आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं, कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक युवा ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला हैं।
Subscribe to my channel


