ब्रेकिंग न्यूज़

बीएसपी रिटेंशन स्कीम में ₹6 प्रति वर्गफीट दर पर बनी सहमति, हजारों परिवारों को राहत

जनहित संघर्ष समिति ने सांसद विजय बघेल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे का जताया आभार, हजारों लोगों ने किया सांसद का स्वागत

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार।  भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाईवासियों को बड़ी सौगात मिली है। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के आवासों में रह रहे रिटेंशनधारियों एवं थर्ड पार्टी आवासधारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। बीएसपी आवास रिटेंशन स्कीम में राहत देते हुए ₹6 प्रति वर्गफीट की दर पर सहमति बनी है। इससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस उपलब्धि पर जनहित संघर्ष समिति ने सांसद विजय बघेल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सांसद विजय बघेल एवं प्रेम प्रकाश पांडे के अथक प्रयासों से यह राहत संभव हो सकी है। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल के भिलाई पहुंचने पर हजारों नागरिकों ने पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया और इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उनका आभार जताया। उपस्थित लोगों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में यह निर्णय हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इस उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश संवाद प्रमुख एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के श्री शारदा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह भिलाई की जनता की बड़ी जीत है। सांसद विजय बघेल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने दिल्ली से लेकर भिलाई तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाया। राज्य स्थापना दिवस पर भिलाई की जनता के लिए इससे बड़ा तोहफा नहीं हो सकता। इस अवसर पर कन्हैया सोनी, सुभाष साव, भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक विनोद उपाध्याय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशु पांडे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र साहू, रविशंकर सिंह, राजेश सिंह, डागेश्वर परगनिया, रामकुमार धनकर, सुभाष शर्मा, संतोष जायसवाल, बंटी नाहर, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button