ब्रेकिंग न्यूज़

शांति नगर दशहरा मैदान में वॉलीबॉल खिलाड़ियों का कन्हैया सोनी ने बढ़ाया उत्साह

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर भिलाई का नाम रोशन करने के लिए किया प्रेरित

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार।  भिलाई। शांति नगर दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने भिलाई के प्रतिभाशाली वॉलीबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भिलाई का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कन्हैया सोनी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। खिलाड़ियों को मेहनत एवं लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने भिलाई की वॉलीबॉल टीम के सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण, पालकगण एवं बच्चों का उत्साह भी सराहनीय रहा। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button