ब्रेकिंग न्यूज़

सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया लखनऊ का शैक्षिक भ्रमण

विधानसभा की कार्यप्रणाली और वन्यजीवों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं

दीपक तोमर/महेंद्र सिंह कासगंज/न्यौली। सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर मानपुर नगरिया के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रदेश की राजधानी लखनऊ का भ्रमण कर विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। विद्यालय संचालक मनोज चौहान एवं सहसंचालिका शिवानी चौहान के निर्देशन में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का दल लखनऊ पहुंचा। इस दौरान अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया। यहां उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय परंपराओं एवं विधायी प्रक्रियाओं को करीब से समझा। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान का भ्रमण किया तथा विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीवों का अवलोकन कर उनके रहन-सहन एवं संरक्षण से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर विकास शर्मा, डॉ. राजीव बरबारिया, विशाल सोलंकी, दुष्यंत कश्यप, निदा खान, आरती चौहान, कमल साहू, शिवा सोलंकी, हिमानी मौर्य, नेहा चौहान, आयुषी गोस्वामी, मुस्कान, लवली सोलंकी, रश्मि बघेल, रिया बघेल, कृति चौहान, योग्या चौहान, दीपिका सोलंकी, कन्हैया साहू एवं बलराम शर्मा सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल रहे। शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button