ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई-चरोदा निगम के पार्षदों को मिला चार माह का लंबित मानदेय**

दीपावली से पहले अधिकारी-कर्मचारियों के खातों में भी सितंबर तक का वेतन जमा

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार ब्यूरो। भिलाई-चरोदा नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के पार्षदों को पिछले चार माह से लंबित मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। वहीं निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को भी सितंबर 2026 तक का वेतन दीपावली से पूर्व उनके बैंक खातों में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि वित्तीय अभाव के चलते पार्षदों को जून से सितंबर 2026 तक का मानदेय नहीं मिल पाया था। इसके अलावा निगम के कर्मचारियों, विशेषकर अभियंता वर्ग का भी दो से तीन माह का वेतन लंबित था। मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त एस.के. सुंदरानी ने पिछले कार्य दिवस पर लेखा शाखा को निर्देशित कर अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन एवं पार्षदों के मानदेय भुगतान संबंधी फाइलें मंगवाईं। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार, 2 नवंबर 2026 को सितंबर माह तक का वेतन एवं पार्षदों का लंबित मानदेय बैंक खातों में जमा करा दिया गया।दीपावली से पहले हुए इस भुगतान से निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही पार्षदों ने भी राहत की सांस ली है। आयुक्त एस.के. सुंदरानी की इस पहल से जनप्रतिनिधियों एवं निगम कर्मियों में संतोष का माहौल है।

Related Articles

Back to top button