ब्रेकिंग न्यूज़

स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को सर्व समाज कल्याण समिति ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्व. श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह एवं समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।समिति के सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

Back to top button