ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के विरोध में भाजयुमो ने किया पुतला दहन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरोध में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जिला महामंत्री श्री मनीष अग्रवाल एवं श्रीमती सुषमा जिठानी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल अपनी टीम के साथ तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक भाजपा वरिष्ठ नेता कन्हैया सोनी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा की टीम की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button