ब्रेकिंग न्यूज़

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल और ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

सांसद निधि की बचत राशि से होगा कार्य, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

भिलाई।सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में डोम शेड के नीचे टाइल्स, मार्बल एवं ग्रेनाइट पत्थर लगाने के कार्य का भूमिपूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। वर्ष 2023-24 में सांसद निधि की बचत राशि के रूप में लोक निर्माण विभाग में जमा 3 लाख रुपये की राशि से यह कार्य कराया जाएगा।भूमिपूजन पंडित विजय प्रकाश पाण्डेय ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी एवं मंदिर की संरक्षक श्रीमती रंजनी बघेल ने पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम में मंदिर समिति के संरक्षक राजू कश्यप, हरीश देवांगन, वीर सिंह राजपूत, टी.आर. कनौजिया, देवेंद्र कुमार दुबे, राठौर, कोचेन्द्र एवं जय प्रकाश भोले सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। धार्मिक आस्था एवं उत्साह के वातावरण में संपन्न कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

Related Articles

Back to top button