ब्रेकिंग न्यूज़

CISF DIG चंदन झा से मिले ट्रक-ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी

भिलाई स्टील प्लांट के गेटों पर VTS, सर्वर और IN-OUT की समस्याओं से कराया अवगत

भिलाई।भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने CISF मुख्यालय, भिलाई में DIG श्री चंदन झा से मुलाकात कर भिलाई स्टील प्लांट के विभिन्न गेटों पर वाहनों के आवागमन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने VTS, सर्वर तथा वाहनों की IN-OUT प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में इन समस्याओं के निराकरण और वाहनों का आवागमन सुचारु बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। एसोसिएशन ने परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा ट्रांसपोर्टरों को हो रही परेशानियों का समाधान करने पर जोर दिया।इस अवसर पर CISF कमांडेंट श्री कुंवर बहादुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एसोसिएशन की ओर से महासचिव मलकीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी, संरक्षक महेंद्र सिंह, बलजिंदर सिंह तथा सचिव शाहनवाज कुरैशी शामिल हुए। एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य प्लांट के गेटों पर आ रही समस्याओं का समाधान कर परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाना और ट्रांसपोर्टरों के हितों की रक्षा करना रहा।

Related Articles

Back to top button