भिलाई-चरोदा निगम कमिश्नर एस.के. सुंदरानी ने ली अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक
निर्माण कार्यों और राजस्व वसूली की समीक्षा, टैक्स वसूली पर विशेष जोर

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार । भिलाई-चरोदा। नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के नवनियुक्त कमिश्नर एस.के. सुंदरानी ने कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को निगम के अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के प्रमुखों से एक-एक कर संवाद किया और विभागीय कार्यों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में कमिश्नर सुंदरानी ने निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही राजस्व वसूली की संक्षिप्त समीक्षा करते हुए टैक्स वसूली को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रभारी को आगामी बुधवार को टैक्स वसूली से संबंधित बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सहायक अभियंता हेमंत साहू, सहायक राजस्व अधिकारी अरुनिमा दुबे, उपअभियंता मुकेश चंद्राकर, प्रभाकर शुक्ला एवं केहर कुमार मरकाम, खाद्य प्रभारी लिंगेश्वर राव और स्वच्छता विभाग प्रमुख बीनू वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जानकारी निगम के जनसंपर्क विभाग के विकास चंद्र त्रिपाठी ने दी।
Subscribe to my channel


