रूंगटा कॉलेज में ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड सुना, सरोज पांडेय रहीं मौजूद
भाजयुमो के नेतृत्व में हुआ आयोजन, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने की सहभागिता

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार । भिलाई। रूंगटा कॉलेज, भिलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को सुनने का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती सरोज पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। आयोजन युवा मोर्चा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बाजरे, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक, भाजपा वरिष्ठ नेता कन्हैया सोनी पार्षद नोहर वर्मा तथा किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य दिनेश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रसेवा, सकारात्मक सोच और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया। आयोजन में युवाओं की भागीदारी ने सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों के प्रति उनकी जागरूकता को प्रदर्शित किया।
Subscribe to my channel


