कोहका में साहू समाज की प्रतिभाओं का सम्मान, कन्हैया सोनी हुए शामिल
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। कोहका, जिला भिलाई में आयोजित साहू समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया सोनी प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस गरिमामय आयोजन में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। समारोह में कन्हैया सोनी ने समाज की प्रतिभाओं के सम्मान के अवसर पर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में जिला साहू समाज के अध्यक्ष, समाज की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी, प्रबुद्धजन, महिला टीम तथा बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान समाज की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता देखने को मिली। समाज के सदस्यों ने प्रतिभाओं के सम्मान को प्रोत्साहन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस प्रकार के आयोजन प्रतिभाशाली लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ ही समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में भी सहायक होते हैं।
Subscribe to my channel


