ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु घासीदास जयंती समारोह की तैयारी को लेकर 25 अक्टूबर को बैठक
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। गुरु घासीदास सेवा समिति, सेक्टर-6 भिलाई द्वारा आगामी तीन दिवसीय बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर 25 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 2 बजे सतनाम भवन, सेक्टर-6 में बैठक आयोजित की जाएगी। समिति अध्यक्ष बी.एल. कुर्रे ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती सामाजिक समरसता और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। बैठक में समारोह की रूपरेखा तैयार करने, विभिन्न कार्यक्रमों का निर्धारण करने और आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपने पर चर्चा होगी। समिति ने समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, युवाओं एवं मातृशक्ति से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव और मार्गदर्शन देने की अपील की है, ताकि समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।
Subscribe to my channel


