ब्रेकिंग न्यूज़
रामलीला के मंचन के बाद हुआ रावण दहन, कोहका में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कन्हैया सोनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बंटी साहू, इंद्रजीत सिंह छोटू और महेश वर्मा सहित भाजपा नेता हुए शामिल

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई।श्री राम जन्मोत्सव समिति कोहका द्वारा विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला के मंचन से हुई, जिसके बाद बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप रावण दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष कन्हैया सोनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम सभापति बंटी साहू, एचटीसी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू और पूर्व जिला अध्यक्ष महेश वर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण करते हुए विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। रावण दहन के माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। आयोजन से कोहका क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
Subscribe to my channel


