रोलर स्केटिंग इंडोरेंस स्टेट चैंपियनशिप में भिलाई के खिलाड़ियों का जलवा, 50 से अधिक मेडल जीते
रायपुर में प्रदेशभर के 500 से ज्यादा स्केटर्स ने लिया हिस्सा, नेशनल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित इंडोरेंस स्टेट चैंपियनशिप में भिलाई के स्केटिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया। रायपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 500 से अधिक स्केटर्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बिगिनर से लेकर एडवांस लेवल तक के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में भिलाई के स्केटिंग क्लब इन्फिनिटी के 40 से अधिक खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 से ज्यादा मेडल अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्लब और शहर में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रोलर स्केट एसोसिएशन के सचिव दलजीत सिंह एवं कोच अजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जनवरी में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल की। वहीं, पदक जीतने वाले बच्चों ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल जीतने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। अब वे नेशनल चैंपियनशिप के लिए और अधिक मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटेंगे। भिलाई के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को शहर में स्केटिंग खेल के विकास और उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Subscribe to my channel


