ब्रेकिंग न्यूज़
सुपेला आकाशगंगा में सजी केदारनाथ धाम की भव्य थीम, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु
हर दिन विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालु ग्रहण कर रहे प्रसाद

भिलाई।सुपेला आकाशगंगा में व्यापारी संघ द्वारा केदारनाथ धाम की भव्य थीम तैयार की गई है, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम की आकर्षक थीम श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आयोजन के दौरान प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। धार्मिक माहौल के बीच श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर व्यापारी एकता संघ के अध्यक्ष पीयूष पारख, भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया सोनी मुख्य रूप से शामिल हुए। इनके साथ व्यापारी एकता संघ के तमाम पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
Subscribe to my channel


