ब्रेकिंग न्यूज़

कांटेक्टर कॉलोनी में भव्य भजन संध्या का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया भक्तिमय कार्यक्रम का आनंद

छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय और भाजपा नेता कन्हैया सोनी रहे उपस्थित

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई।** दुर्गा उत्सव के पावन अवसर पर कांटेक्टर कॉलोनी, भिलाई में भव्य भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता कन्हैया सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माताएं-बहनें एवं अन्य साथी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया और मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। भजन संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाया।दुर्गा उत्सव के दौरान आयोजित ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन के प्रति उत्साह दिखाया।

Related Articles

Back to top button