ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी के पुतला दहन में भाजपा महिला मोर्चा ने जताया विरोध
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई।महिला मोर्चा जिला भिलाई के नेतृत्व में राहुल गांधी के पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रमुख रूप से सहभागिता करते हुए विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर शामिल हुईं। इस दौरान मंडल के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बहनों ने एकजुटता के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
Subscribe to my channel


