सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, छात्र-छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भिलाई के कोसानगर में शासकीय सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी का महत्व प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया सोनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा कोहका मण्डल अध्यक्ष एस. दिनेश साहू, स्कूल की प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई। इस आयोजन का उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जनभगदारी अध्यक्ष ललिता पीले. रोशन शहरे सुरेखा देशमुख गोवर्धन साहू रामाशीष सिंह मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


