माता रानी के आगमन पर दया सिंह ने डॉ. रमन सिंह और किरण देव सिंह को दिया आमंत्रण
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। नवरात्र के पावन अवसर पर खुर्सीपार भिलाई में माता रानी के आगमन एवं दर्शन को लेकर धार्मिक उत्साह का माहौल है। आयोजन को लेकर उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह से मुलाकात कर उन्हें सादर आमंत्रित किया। दया सिंह ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रण कार्ड भेंट करते हुए खुर्सीपार में माता रानी के दर्शन एवं धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने नवरात्र के इस विशेष अवसर पर अपनी उपस्थिति प्रदान करने का अनुरोध किया। नवरात्र के दौरान माता रानी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। क्षेत्र में तैयारियां जारी हैं और भक्तों में पर्व को लेकर खासा उत्साह है। दया सिंह द्वारा वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किए जाने से आयोजन की राजनीतिक और सामाजिक चर्चा भी तेज हुई है। अब श्रद्धालुओं को नवरात्र के पावन अवसर पर माता रानी के दर्शन और आयोजन का इंतजार है।
Subscribe to my channel


