छठ महापर्व पर विभिन्न घाटों में पहुंचे भाजपा पदाधिकारी, व्रतधारी माताओं-बहनों से की आत्मीय भेंट
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर भिलाई के विभिन्न तालाबों एवं घाटों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई। इस दौरान व्रतधारी माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला भिलाई प्रभारी रामजी भारती, भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया सोनी सहित साथी पार्षदगण एवं जिले के समस्त पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने छठी मैया की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं शहर की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर उन्होंने इस महापर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को नमन किया। इस अवसर पर सभी व्रतधारी माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
Subscribe to my channel


