ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम के हेलिपैड पर भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने किया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। सेवा सेतु कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा महतारी वंदन योजना की 32वीं किश्त की राशि पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत किया। कन्हैया सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वागत करने का अवसर उनके लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। योजना की राशि सीधे पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचने से उन्हें आर्थिक सहायता मिल रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, विधायक रिकेश सेन, विधायक ईश्वर साहू, दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button