ब्रेकिंग न्यूज़

नवरात्र में माता रानी के आगमन को लेकर दया सिंह ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को दिया आमंत्रण

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। नवरात्र के पावन पर्व पर खुर्सीपार भिलाई में माता रानी के आगमन एवं दर्शन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने रायपुर स्थित निवास पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें खुर्सीपार भिलाई में माता रानी के आगमन एवं दर्शन के लिए सादर आमंत्रित किया। दया सिंह ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों को आमंत्रण कार्ड भेंट कर नवरात्र के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। नवरात्र को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। माता रानी के स्वागत एवं दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। दया सिंह ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करते हुए आयोजन में उनकी गरिमामयी उपस्थिति की अपेक्षा जताई। उनके आमंत्रण से आयोजन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button