ब्रेकिंग न्यूज़

विपक्षी नेताओं के आंदोलन के दमन के विरोध में कांग्रेस ने मनाया ‘काला दिवस’

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-3 के नेतृत्व में 8 अक्टूबर को बीएसएनएल चौक, सेक्टर-1 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘काला दिवस’ मनाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-3 के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस एवं विपक्ष के शीर्ष नेताओं द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किए जाने के बावजूद दिल्ली पुलिस द्वारा कथित रूप से जोर-जबरदस्ती कर आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन से केंद्र की भाजपा सरकार बौखला गई है और दबावपूर्वक आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। सौरभ मिश्रा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए लगातार अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, पार्षद सुरेश वर्मा, हरीश सिंह, राजेंद्र अपाले, प्रमोद प्रभाकर, रमाकांत दिश लहरें, पूर्व पार्षद श्याम सुंदर राव, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, रोशन रिजवी, लोकेश, प्रणय गाडगे, आकाश यादव, प्रेम कुमार, नंद कुमार यादव, मनोज प्रधान, न्यूब सिंह, विकास यादव, विशाल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button