ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई श्रमिक सभा ने सेल अध्यक्ष के नाम सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा 

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी के निज निवास सेक्टर 5 भिलाई में श्रमिक सभा ने सेल अध्यक्षों के 11 सूत्रीय मांग पत्र सांसद विजय बघेल को सौंपा  39 माह के बकाया एरियर्स, नया वेतन समझौता, भर्ती एवं कर्मचारियों की सुविधाओं में सुधार की मांग भिलाई, 08 अक्टूबर 2026 । भिलाई श्रमिक सभा (एच.एम.एस.) ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल), नई दिल्ली के अध्यक्ष के नाम मुख्य महाप्रबंधक (एच.आर.) के माध्यम से 11 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया है। भिलाई श्रमिक सभा ने कहा कि सेल की निरंतर प्रगति में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण तथा कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन एवं बेहतर कार्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रबंधन को ठोस पहल करनी चाहिए। मांग पत्र में प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखी गई हैं— पिछले वेतन समझौते के अनुसार 39 माह के बकाया एरियर्स की राशि सहित अन्य बकाया एवं लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाए। नए वेतन समझौते के लिए कमेटी का गठन कर सम्मानजनक वेतन समझौता समय पर पूरा किया जाए।मंथली इंसेंटिव स्कीम में बदलाव कर कर्मचारियों के इंसेंटिव में सम्मानजनक वृद्धि की जाए। सेल के सभी संयंत्रों में अधिकारियों के अलावा कर्मचारियों के लिए टेक्नीशियन एवं अटेंडेंट की भर्ती तत्काल प्रारंभ की जाए। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र को निजी हाथों में न दिया जाए तथा पैरामेडिकल स्टाफ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती कर चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर किया जाए। बोनस (एक्सग्रेशिया) के नियमों में संशोधन कर सम्मानजनक बोनस दिया जाए, जो कम से कम बेसिक + डी.ए. के बराबर हो। टाउनशिप के सभी जर्जर आवासों को गिराने के साथ कर्मचारियों के लिए नए बी.एच.के. आवासों का निर्माण किया जाए, ताकि कर्मचारी अपने माता-पिता एवं परिवार के साथ रह सकें। टाउनशिप में अधिकारियों के भिलाई क्लब एवं स्टील क्लब की तर्ज पर कर्मचारियों के लिए कम से कम दो क्लबों का पुनर्निर्माण एवं विकास किया जाए। सेवानिवृत्ति के पश्चात होने वाले मेडिक्लेम की राशि का भुगतान प्रबंधन द्वारा किया जाए तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के इलाज में किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए। रिटेंशन स्कीम पुनः प्रारंभ की जाए तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए लाइफटाइम स्कीम प्रारंभ की जाए। सेल में कार्यरत सभी ठेका श्रमिकों के लिए केंद्रीय वेतनमान शीघ्र लागू किया जाए तथा उन्हें सुनियोजित सुरक्षा प्रशिक्षण देकर सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। भिलाई श्रमिक सभा ने प्रबंधन से मांग की है कि कर्मचारियों की इन जायज एवं लंबित मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लेकर उनका निराकरण किया जाए, ताकि कर्मचारियों में विश्वास का वातावरण मजबूत हो और भिलाई इस्पात संयंत्र की प्रगति को और गति मिल सके। भिलाई श्रमिक सभा (एच.एम.एस. प्रतिनिधि मंडल में भिलाई श्रमिक सभा (HMS) यूनियन के अध्यक्ष एच. एस. मिश्रा, कार्यवाहक अध्यक्ष पी. एस. चंदेल, महासचिव डी. के. सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी.जोगेन्दर राव, अशोक पंडा, उपाध्यक्ष देशराज प्रसाद, एन. के. सिंह उपमहासचिव धनीराम सोनवानी, अनिल कुमार जैन वरिष्ठ सचिव वी. के. पटेल, टीकाराम साहु, सचिव डी. एल. पटेल, इकबाल सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button