केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस का ‘काला दिवस’, अंबेडकर चौक पर जोरदार प्रदर्शन
मुकेश चंद्राकर और नरसिंहनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसानगर-सुपेला के नेतृत्व में अंबेडकर चौक, पावर हाउस भिलाई में ‘काला दिवस’ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में हल्ला बोल प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं एवं विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी को है। कांग्रेस ने इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता के इस्तीफे की मांग भी उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसानगर-सुपेला के अध्यक्ष नरसिंहनाथ ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और जनता के मुद्दों को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से साडा के पूर्व उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, प्रदेश सचिव इरफान खान, प्रदेश सचिव अतुल चंद साहू, सभापति गिरवर बंटी साहू, नंद कुमार कश्यप, केशव चौबे, चंद्रशेखर गवई, नेहा साहू, उषा शर्मा, राजेश चौधरी, सुरेश वर्मा, उमेश साहू, इतवारी देवांगन, अमीर अहमद, मो. रफीक खान, दर्शन सिंह, शमशेर सिद्दीकी, प्रमोद प्रभाकर, रविंदर सिंह, घटोत्कच शुक्ला, हीरा शंकर साहू, अली हुसैन सिद्दीकी, गगन त्रिपाठी, निरंजन बिसाई, दुर्गेश ताम्रकार, गोविंद कोसले, पिंकी वर्मा, जागेश्वरी साहू, अनसूया मरकाम, इस्माइल खान, जितेश बंजारे, मो. शोएब खान, कीर्ति सिंह, ललिता साहू, आशा गोड़, टीकम सेंगर, अंजलि भवते, वीणा देशलहरे, राजेश साहू, सुमित सिंह, इसराइल कुरैशी, बजरंगी लाल सिंह, विष्णु बारले, लोकेश भारती, बुद्ध शरण बोरकर, दानवीर देवांगन, अजय राणा, आशीष गौतम, अशोक रामटेके, सुरेश गजभिए, सुशीला देवांगन, मिथिला पांडे, भूपेश साहू, छोटू पाटले, गोविंद देशलहरे, रवि भवते, द्वारिका साहू, पंकज, नेहाल, डिंपल, मेहर, लक्ष्मी, फगनी, रिंकी, रिचा और कंचन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


