ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा संकल्प ज्योति यात्रा में उमड़ा उत्साह

भिलाई-दुर्ग में आयोजित “सेवा संकल्प ज्योति यात्रा” में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और जनसेवा के भाव को याद किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के उस संदेश को प्रमुखता से रखा गया, जिसमें वे “जनसेवा को ईश्वर सेवा” मानकर देशहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। ज्योति यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को लेकर उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता कन्हैया सोनी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और सभी ने सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button