कांग्रेस के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया नमन
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसानगर सुपेला के अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुकेश चंद्राकर सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की। मुकेश चंद्राकर ने दोनों महापुरुषों के जीवन और देश के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
कार्यक्रम के समापन पर ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह नाथ ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर साडा के पूर्व उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, नंदकुमार कश्यप, लालचंद वर्मा, अरुण सिंह सिसोदिया, पिंकी वर्मा, जागेश्वरी साहू, भूनेश्वरी रानी, फारुख खान, दुर्गेश ताम्रकार, राजेंद्र महिलांग, गोविंद कोसले, नरेंद्र पीपरोल, डेरेश्वर बंजारे, मोहम्मद शोएब खान, प्रमोद यादव, संदीप कुमार, अली हुसैन सिद्दीकी, कृष्ण सिंह, बजरंगी लाल, राजू टांडी, रवि भवते, विष्णु बारले, अज्जू अहमद चौहान, अरविंद ताम्रकार, जितेश बंजारे, बुद्ध शरण बोरकर, भारत लाल साहू, आजाद अली अंसारी, शिव कुमार साहू, राजकुमार बंजारे, एम.एन. वर्मा, आशीष गौतम, ललिता साहू, अंजलि भवते, वीणा देशलहरा, किरण जांगड़े, सीताबाई जांगड़े, प्रमिला नायक, सालिक चेलक, सरगम जांगड़े एवं मकरंद बंजारे सहित बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


