ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम सेलूद में महतारी सदन का लोकार्पण,सांसद विजय बघेल ने बिहान समूह की सैकड़ों महिलाओं को किया संबोधित

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

 । दुर्ग/सेलूद। ग्राम पंचायत सेलूद में सोमवार को नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पण दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने की। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने बिहान स्व-सहायता समूह से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं को संबोधित किया। सांसद विजय बघेल ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण परिवार और समाज की प्रगति की मजबूत नींव है। बिहान स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं संगठित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। महतारी सदन महिलाओं के लिए प्रशिक्षण, बैठक, संवाद तथा आजीविका से जुड़ी गतिविधियों का उपयोगी केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, सहभागिता और स्वावलंबन का केंद्र है। उन्होंने महिला समूहों से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक गतिविधियों का विस्तार करने का आह्वान किया। इस दौरान महतारी सदन की चाबी महिला समूह को सौंपी गई।अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि महतारी सदन से ग्रामीण महिला समूहों को अपनी गतिविधियों के संचालन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।समारोह में जिला भाजपा दुर्ग अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी, भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बन्छोर, सभापति प्रणव शर्मा, बाबा वर्मा, सरपंच खिलेश मारकंडे, निवर्तमान सरपंच श्रीमती खेमिन खेमलाल साहू, शक्तिकेंद्र संयोजक महेश्वर बंछोर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। बिहान समूह से उन्नति महिला क्लस्टर संगठन सेलूद की क्लस्टर प्रभारी पीआरपी गीता साहू, अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, सचिव लक्ष्मी यादव, FLCRP हेमपुष्पा साहू, गायत्री यादव, जया चंद्राकर, ECRP शिवकुमारी चंद्राकर, दुर्गेश्वरी वर्मा, लोकेश्वरी बघेल, रेखा बघेल, RBK लक्ष्मी साहू, साधना बघेल, क्लस्टर लेखापाल नुतन यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। महतारी सदन का निर्माण ग्रामीण यांत्रिक सेवा विभाग द्वारा कराया गया है। कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारियां मुख्य कार्यपालन अधिकारी पाटन महेंद्र जांगड़े एवं अतिरिक्त सीईओ श्वेता यादव के निर्देशन में पूर्ण की गईं। उपस्थित अतिथियों ने महतारी सदन को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Related Articles

Back to top button