भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक, रणनीति पर हुआ मंथन
जनसंपर्क, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों ने की विस्तृत चर्चा

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार । भिलाई। कला मंदिर, सिविक सेंटर में आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, जनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भाजपा जिला भिलाई प्रभारी रामजी भारती, क्रेडा अध्यक्ष एवं भिलाई नगर निगम चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सावनी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी गोल्डी सोनी, चुनाव सह प्रभारी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं भाजपा जिला भिलाई अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आमजन तक पहुंच बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया। इस दौरान जनसेवा के संकल्प के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ एवं जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन को मजबूत करने को लेकर सकारात्मक माहौल रहा। इस मौके पर कन्हैया सोनी मौजूद रहे
Subscribe to my channel


