ब्रेकिंग न्यूज़

शगणेशोत्सव में आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 42वें वर्ष में भव्य झांकी तैयार

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति, सेक्टर-2 भिलाई द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्रीगणेश की भव्य स्थापना एवं गणेश उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। समिति इस वर्ष गणेशोत्सव का 42वां वर्ष मना रही है। न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति के अध्यक्ष जे. श्रीनिवासन ने बताया कि इस वर्ष गणेश उत्सव के अवसर पर तारापीठ स्थित मनोकामना मंदिर की थीम पर आकर्षक एवं भव्य पंडाल तथा झांकी का निर्माण कराया गया है। आज विधि-विधान के साथ भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर स्थापना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीगणेश से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। झांकी को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य पेड़-पौधों एवं हरियाली का संरक्षण करना तथा लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। साथ ही प्रकृति और पक्षियों के संरक्षण का संदेश भी झांकी के माध्यम से दिया जा रहा है। जे. श्रीनिवासन ने कहा कि समिति का प्रयास है कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि इसके माध्यम से समाज में सकारात्मक और जागरूकता का संदेश भी पहुंचे। लोगों को पर्यावरण संरक्षण, पेड़-पौधों की सुरक्षा और पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से गणेशोत्सव में शामिल होने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प अपने जीवन में अपनाने की अपील की। समिति के आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Back to top button