ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत में समीक्षा बैठक

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश

दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण करने पर जोर दिया गया।बैठक में अभियान की पहली गतिविधि ‘आशीर्वाद का दीया’ की तैयारियों की समीक्षा की गई। 17 सितंबर को प्रत्येक ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण परिवार अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। यह दीपक 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प का प्रतीक होगा। सीएम हेल्पलाइन 1076 से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा समर्थ पोर्टल पर करदाताओं के पंजीयन, डिमांड जनरेशन एवं कर संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं BPDP को 15 सितंबर तक e-GramSwaraj पोर्टल पर अपलोड करने कहा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लंबित एवं निर्माणाधीन आवासों में तेजी लाने, जियो-टैगिंग एवं नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। तकनीकी सहायकों एवं नोडल अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन क्षेत्र भ्रमण करने कहा गया। लंबित आवासों की प्रगति के लिए चल रहे 15 दिवसीय आवास पखवाड़े में हितग्राहीवार लक्ष्य देकर अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जी-राम-जी के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर मांग आधारित निर्माण कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर 60:40 के अनुपात में जिला स्तर पर भेजने कहा गया। स्थानीय आवश्यकता वाले कार्यों को प्राथमिकता देने के साथ प्रगतिरत कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। एनआरएलएम की समीक्षा में बैंक लिंकेज और लखपति दीदी की गतिविधियों की पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित करने तथा सफलता की कहानियां जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने कहा गया। बैठक में उपसंचालक दीप्ति साहू, लेखाधिकारी कुलदीप देवांगन, जनपद पंचायतों के सीईओ सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button