ब्रेकिंग न्यूज़

अर्थ होटल इंटरनेशनल का भव्य शुभारंभ, सांसद विजय बघेल ने दी शुभकामनाएं

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। दुर्ग-राजनांदगांव बायपास रोड पर अर्थ होटल इंटरनेशनल का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक रिंकेश सेन, महापौर अल्का वाघमार, पूर्व विधायक अरुण वोरा, अरविंदर खुराना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने होटल संचालक चरणजीत सिंह को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुर्ग-राजनांदगांव को जोड़ने वाले बायपास मार्ग पर यह होटल क्षेत्रवासियों के साथ बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी सुविधाजनक साबित होगा।सांसद ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऐसे प्रतिष्ठानों से क्षेत्र के विकास को गति मिलती है। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों के अलावा वैवाहिक समारोह, सालगिरह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।उन्होंने अर्थ होटल इंटरनेशनल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक चरणजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह एवं रसदीप सिंह को सफल व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह में जनप्रतिनिधियों के अलावा व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button