मृत्युंजय भगत को संगठन में मिला प्रमुख दायित्व, बने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। राष्ट्रीय हिंदू महासंघ–ऑल इंडिया टेक्सटाइल एसोसिएशन, नई दिल्ली ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां तय की हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल महापात्र एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री वी. विश्वनाथन की अनुशंसा पर श्री मृत्युंजय भगत को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। मृत्युंजय भगत को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए संगठन को छत्तीसगढ़ में नई मजबूती और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नई जिम्मेदारी के तहत मृत्युंजय भगत संगठन के विस्तार के साथ-साथ कारीगरों एवं टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं एवं आवाज को प्रभावी ढंग से सामने रखने की दिशा में कार्य करेंगे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन छत्तीसगढ़ में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा।
Subscribe to my channel


