पंचशील पंजाबी एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। पंचशील पंजाबी एसोसिएशन द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन पंजाबी पैलेस, सेक्टर-5 भिलाई में किया गया। कार्यक्रम पंचशील पंजाबी एसोसिएशन के संयोजक अजय भसीन के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल का शाल-श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय भसीन ने समाज के लोगों से एकजुट होकर सांसद विजय बघेल को समर्थन देने तथा जनहित के सकारात्मक प्रयासों में सहयोग करने का आह्वान किया। सांसद विजय बघेल ने पंचशील पंजाबी एसोसिएशन के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष कैलाश मल्होत्रा, महासचिव जितेन्द्र उपल, नरेश खोसला, राम ओबेराय, दीपक भाटिया, गुलशन अरोरा, अरुण ग्रोवर, उमेश ग्रोवर, महेंद्र मिनोचा, राकेश मल्होत्रा, भूषण अदलखा, नवीन कौरा, राकेश ढोढ़ी, प्रतीक चोपड़ा, अनुज नारद, नयन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


