ब्रेकिंग न्यूज़
खुर्सीपार दुर्गा पंडाल पहुंचे डीजीपी अरुणदेव गौतम, सपरिवार किए माता रानी के दर्शन
दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल सहित पुलिस अधिकारियों ने भी की पूजा-अर्चना

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई। खुर्सीपार भिलाई स्थित सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के दुर्गा पंडाल में छत्तीसगढ़ शासन के डीजीपी अरुणदेव गौतम सपरिवार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माता रानी दुर्गा देवी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल, एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल, कौशलेंद्र पटेल, सीएसपी प्रशांत पेकरा और टीआई लक्ष्मण केंवट सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। सभी ने माता रानी के समक्ष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने अतिथियों के आगमन पर आभार व्यक्त किया। दुर्गा पंडाल में अतिथियों की उपस्थिति से समिति के सदस्यों में उत्साह रहा।
Subscribe to my channel


