ब्रेकिंग न्यूज़
कैम्प-1 भिलाई में सांस्कृतिक झांकी कार्यक्रम का आयोजन, भारतीय संस्कृति की दिखी झलक
भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह और भाजपा नेता कन्हैया सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई। कैम्प-1, भिलाई में सांस्कृतिक झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह एवं भाजपा नेता कन्हैया सोनी शामिल हुए। इस अवसर पर हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोककला की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्र के भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में लोगों के उत्साह और सहभागिता ने आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाया। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Subscribe to my channel


