बीएसपी से लोहा चोरी की खबरें भ्रामक, CISF की सुरक्षा में चोरी असंभव: ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन
पांडे कबाड़ी के गोदाम में मिले लोहे की निष्पक्ष जांच की मांग

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से लोहा चोरी की खबरों को भिलाई ट्रक-ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भ्रामक और निराधार बताया है। एसोसिएशन के महासचिव मलकीत सिंह उर्फ लल्लू सिंह ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि बीएसपी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की कड़ी निगरानी और जांच व्यवस्था है। ऐसे में संयंत्र से लोहा चोरी होने की खबरों की वास्तविकता की जांच की जानी चाहिए। मलकीत सिंह ने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन की किसी भी गाड़ी को आज तक चोरी करते हुए या सेल का लोहा बेचते हुए पकड़े जाने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस जांच और सबूत के ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का नाम इस मामले से जोड़ना गलत है। पांडे कबाड़ी के गोदाम में मिले लोहे पर उठाए सवाल**पांडे कबाड़ी के गोदाम में सेल का लोहा मिलने के मामले पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी संभावित पहलुओं की जांच होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि अधिकृत ट्रेडर्स के गोदाम से दूसरे राज्यों में लोहा ले जाने वाले वाहनों से चोरी की संभावना की भी जांच की जानी चाहिए।नमलकीत सिंह ने कहा कि एसोसिएशन किसी भी तरह की चोरी का समर्थन नहीं करता, बल्कि ऐसी गतिविधियों का पूरी तरह विरोध करता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और बिना सबूत ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को बदनाम नहीं करने की मांग की।
Subscribe to my channel


