ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा संकल्प अभियान: लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा

कला मंदिर में स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई।भिलाई सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर सभागार में सेवा संकल्प अभियान एवं नमो सेवा गाथा के अंतर्गत आयोजित लाइट एंड साउंड शो में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा, राष्ट्र के विकास के प्रति उनके समर्पण तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनहित में किए जा रहे कार्यों का प्रभावशाली मंचन किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन के माध्यम से जनसेवा, राष्ट्रसेवा और विकास के संकल्प को नई ऊर्जा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के जरिए जनकल्याणकारी कार्यों और विकास यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, भिलाई जिले के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती, विधायक रिकेश सेन, खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पांडेय, दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन भाजपा नेता कन्हैया सोनी सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button