ब्रेकिंग न्यूज़
सेवा संकल्प अभियान के तहत वैशाली नगर मंडल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर,खंडेलवाल भवन में आयोजित शिविर के जरिए जनसेवा और स्वास्थ्य सेवा का दिया संदेश
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वैशाली नगर मंडल द्वारा खंडेलवाल भवन, भिलाई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाया। मंडल अध्यक्ष शशि भगत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल की पूरी टीम, जिला पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा की बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंदों की सहायता करना रहा। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के लोगों तक जनसेवा और स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया। आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक सराहनीय कदम बताया गया।
Subscribe to my channel


