श्रीराम मंदिर रामनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, श्रद्धालुओं ने लिया भाग
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। सुपेला के रामनगर कांट्रैक्टर कॉलोनी शिव मंदिर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति के विंग अध्यक्ष मनीष पांडेय, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी की श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का भी संदेश दिया।इस मौके पर रामचंद्र साहू, दिनेश वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, हंसराज पटेल, कन्हैया लाल साहू, हेमलाल साहू, अरविंद वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Subscribe to my channel


