श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, भाजपा नेता कन्हैया सोनी हुए शामिल
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव समाज द्वारा राधा-कृष्ण मंदिर, मंगल बाजार से भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और भक्तिभाव से सराबोर इस शोभायात्रा में भाजपा नेता कन्हैया सोनी भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं एवं समाजजनों का स्वागत-अभिनंदन किया।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में यादव समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी, भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की। इस अवसर पर भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं समाजजनों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि यादव समाज सदैव सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। शोभायात्रा में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


