भिलाई-3 में कृष्ण जन्माष्टमी पर कोसरिया यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कोसरिया यादव समाज, भिलाई-3 द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था एवं श्रद्धा प्रकट की। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। भक्ति गीतों और ‘जय श्री कृष्ण’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र कृष्णमय हो गया। शोभायात्रा के माध्यम से समाज की एकता, संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को जीवंत रूप प्रदान किया गया।समाज पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।
ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष केदार यादव, सचिव वरुण यादव, कन्हैया यादव, प्रकाश यादव, रोहितम यादव, विनोद यादव, रवि यादव, उत्तम यादव, संजय यादव, गज्जू यादव, रमेश यादव, छोटू यादव, दुलार यादव, पंच यादव, अश्वनी यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। महिला अध्यक्ष जानकी यादव, उपाध्यक्ष कृष्ण यादव सहित विद्या यादव, पुष्पा यादव, सोनी यादव, रामेश्वरी यादव, लता यादव, बबली यादव, राधा यादव, दुर्गा यादव, सपना यादव, रोहिणी यादव, चमेली यादव, विमला यादव सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य शामिल रहीं।समाज पदाधिकारियों ने शोभायात्रा में शामिल सभी समाजजनों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to my channel


