ब्रेकिंग न्यूज़

लगातार बारिश के बीच वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। स्वच्छता ही सेवा समिति की स्वच्छता अभियान टीम द्वारा 440वें सप्ताह स्वच्छता अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बड़ा शनिचरी बाजार के सामने पानी टंकी के पास विगत सप्ताह लगाए गए पौधों की देखभाल की गई। बारिश से पौधों को पर्याप्त पानी मिलने के कारण वे तेजी से विकसित हो रहे हैं। इस अवसर पर टीम द्वारा फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया तथा आसपास साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। टीम ने लोगों से अपील की कि वर्तमान मौसम वृक्षारोपण के लिए अनुकूल है। लगातार बारिश के कारण पौधों को प्राकृतिक रूप से पर्याप्त पानी मिल रहा है, जिससे उनके तेजी से विकसित होने की संभावना रहती है। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण और वसुंधरा को हरा-भरा बनाने में योगदान दें। अभियान के तहत रामनगर मुक्तिधाम स्थित कर्मा भवन में भी मिलन समारोह एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वच्छता अभियान के सदस्यों ने परिसर में साफ-सफाई कर सामाजिक हित में स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, संयोजक हर्ष देव साहू, उपाध्यक्ष देवेश साहू, सचिव शैलेन्द्र साहू सहित ज्ञानिक साहू, बृजेश साहू, मनहरण ठाकुर, महेश गुप्ता, भूपेंद्र साहू, मनोज साहू, देवेंद्र साहू, रूपा साहू, इंद्रजीत दादर तथा नन्हें सिपाही दिव्यांश साहू, आराध्य साहू, जयंस साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button