ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई ऑटो संघ ने कन्हैया सोनी को बनाया संरक्षक, ऑटो चालकों के हितों के लिए मिलकर काम करने का संकल्प

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। भिलाई ऑटो संघ द्वारा भाजपा नेता एवं चेंबर के मुख्य सलाहकार कन्हैया सोनी को संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं ऑटो चालक साथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास व्यक्त किया।संरक्षक नियुक्त किए जाने पर कन्हैया सोनी ने संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं ऑटो चालकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि ऑटो चालक शहर की परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रतिदिन हजारों नागरिकों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। सोनी ने कहा कि ऑटो चालकों को यातायात, पार्किंग, परमिट, पुलिस व्यवस्था और आर्थिक कठिनाइयों सहित कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनके हितों की आवाज को मजबूती से उठाना और समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि संरक्षक के रूप में उनका प्रयास रहेगा कि भिलाई ऑटो संघ की एकता, सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाए। ऑटो चालकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक उचित माध्यम से पहुंचाने तथा उनके हित में सकारात्मक पहल कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कन्हैया सोनी ने कहा कि संरक्षक का पद उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का दायित्व है। उन्होंने संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विश्वास दिलाया कि ऑटो चालकों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button