पंचशील पंजाबी एसोसिएशन ने हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी उत्सव
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। पंचशील पंजाबी एसोसिएशन, भिलाई द्वारा 3 सितंबर को पंजाबी पैलेस के प्रांगण में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल का सभा अध्यक्ष कैलाश मल्होत्रा एवं मुख्य संयोजक अजय भसीन ने टीम के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद विजय बघेल द्वारा कृष्ण वंदना से हुई। इसके बाद रायपुर से आए लल्लू महाराज ने भजन संध्या में कृष्ण भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्यों ने भी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरा प्रांगण राधा-कृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आया। श्रद्धालु कलाकारों के साथ झूम उठे और फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। मुख्य संयोजक अजय भसीन ने एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुरानी टीम द्वारा शुरू की गई परंपराओं को समाज की तीसरी पीढ़ी आगे बढ़ा रही है। अध्यक्ष कैलाश मल्होत्रा ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और कार्यकारिणी के सदस्यों के सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर सभा से जुड़े चार नए परिवारों का परिचय एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामान्य सचिव जितेंद्र उप्पल एवं राम ओबराई ने आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा कलाकारों का सम्मान भी किया गया। यह जानकारी जितेंद्र उप्पल ने दी।
Subscribe to my channel


