ओबीसी मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

भिलाई/धमतरी। जिला भाजपा कार्यालय धमतरी में ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी के रूप में भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने सहभागिता की। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर,भाजपा जिला अध्यक्ष धमतरी प्रकाश बैस, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमचंद साहू सहित जिले के महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के हितों और उत्थान से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने का मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती को भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ दायित्व निभाने पर जोर दिया गया।
Subscribe to my channel


